कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

कमालगंज कस्बे में रसोई गैस की किल्लत की समस्याः महिलाओं का गुस्सा फूटा, सिलेंडर रख सड़क जाम किया

कस्बे में रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान के निकट स्थित भारत गैस एजेंसी मधु गैस सर्विस पर कई दिनों से सिलेंडर न मिलने से नाराज महिलाओं ने कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया।

एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन गैस की आपूर्ति न होने के कारण अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही, जिसके बाद महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क जाम कर दी।

भोजपुर निवासी सबीना बेगम ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला है। इंदिरा नगर निवासी सन्नो देवी ने कहा कि उन्होंने 5 अप्रैल को बुकिंग कराई थी, इसके बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हुई। देवरान गढ़िया की सरोजनी देवी ने भी आठ दिन से लगातार आने के बाद भी सिलेंडर न मिलने की शिकायत की।

सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। लगभग आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

इस संबंध में एजेंसी संचालक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें ऊपर से ही गैस की सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण वितरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि सप्लाई मिलते ही गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।

Arif Siddiqui
Author: Arif Siddiqui

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें