कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

“गंगा एक्सप्रेसवे पर घमासान, सांसद बोले – राजनीति नहीं, तकनीकी कारणों से बदला रूट”

फर्रुखाबाद | रिपोर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे के रूट को लेकर जिले में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला। आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि एक्सप्रेसवे का रूट बदलना किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं, बल्कि पूरी तरह से “तकनीकी मजबूरी” का परिणाम है।

सांसद ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों और अन्य तकनीकी बाधाओं के चलते गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद के मुख्य मार्ग से नहीं निकाला जा सका। इसी कारण इसे संभल, बदायूं और शाहजहांपुर जैसे जिलों से जोड़ा गया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, उन्हें पहले NGT के दस्तावेजों का अध्ययन करना चाहिए। तकनीकी विषयों को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।”

जिले की उपेक्षा के आरोपों को खारिज करते हुए सांसद ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 91 किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनाई जाएगी, जिस पर करीब 7600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लिंक रोड गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ आगरा-लखनऊ और चित्रकूट एक्सप्रेसवे को भी आपस में जोड़ेगी। भविष्य में इसे हरिद्वार तक जोड़ने की योजना भी प्रस्तावित है।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुकेश राजपूत ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ और वह कन्नौज तक ही सीमित रह गया, तब फर्रुखाबाद को क्यों नहीं जोड़ा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय जिले के चारों विधायक सपा के थे, तब उनकी ताकत कहाँ थी?

सांसद ने दावा किया कि भाजपा सरकार में जिले में चार रेलवे फ्लाईओवर और तीन बड़े पावर हाउस जैसे विकास कार्य धरातल पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की “डबल इंजन सरकार” के नेतृत्व में फर्रुखाबाद लगातार विकास की ओर अग्रसर है और जिले का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता और मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें