कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में पुलिस टीम पर हमला: तालाब से शव बरामदगी के दौरान ग्रामीणों का बवाल, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

रिपोर्ट रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

फर्रुखाबाद | राजेपुर थाना क्षेत्र

जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाचूपुर शनिवार को अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब तालाब में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, चाचूपुर गांव स्थित तालाब में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस जब कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, तभी कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इसके बाद उग्र लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

⚡ तालाब से शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी, वहीं पुलिस पर हुए हमले से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें