कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

जनपद कुशीनगर मदरसे में मिला ‘Made in Pakistan’ पंखा, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान करने वाला और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के एक मदरसे में कथित तौर पर पाकिस्तान मार्का वाला पंखा लगा मिला है। पंखे पर “Made in Pakistan” लिखे होने का दावा किया जा रहा है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारत में पाकिस्तान निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामान का मिलना कई सवाल खड़े करता है। सूत्रों के अनुसार, मदरसे में लगे पंखे की तस्वीर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य व्यापारिक सामान बता रहे हैं, तो कुछ इसकी गहन जांच की मांग कर रहे हैं ! स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि पंखा वास्तव में पाकिस्तान निर्मित है या उस पर केवल ऐसा मार्का अंकित है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह उपकरण मदरसे तक कैसे पहुंचा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही जा रही है। इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि लोगों में इस मुद्दे को लेकर उत्सुकता और चर्चा बनी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें