कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

हापुड़ में 16.92 लाख की लूट का खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड; मुठभेड़ में आरोपी घायल, 16.50 लाख बरामद

हापुड़, उत्तर प्रदेश। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से हुई लाखों रुपये की लूट की वारदात का हापुड़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि व्यापारी का भरोसेमंद ड्राइवर ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।

डीएसपी वरुण मिश्रा के अनुसार, दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि हाईवे पर उससे लूट की घटना हुई है। व्यापारी ने बताया कि उसके बैग में 16 लाख 92 हजार रुपये रखे थे, जिन्हें बदमाश लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की गहन पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ड्राइवर ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

ड्राइवर की निशानदेही पर जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मन्नू घायल हो गया, जबकि उसका साथी निहाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। शेष रकम और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हाईवे लूटकांड का जल्द खुलासा हो गया और अधिकांश रकम बरामद कर ली गई।

हाइलाइट्स–

दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हुई थी लूट !

16.92 लाख रुपये लूटे जाने की थी सूचना !

ड्राइवर ही निकला साजिश का मुख्य आरोपी !

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मन्नू घायल !

आरोपी निहाल गिरफ्तार !

16.50 लाख रुपये बरामद !

पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें