कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

सीएमओ का राजेपुर सीएचसी पर औचक निरीक्षण, झोलाछाप डॉक्टरों पर जल्द चलेगा शिकंजा

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने रविवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सीएमओ ने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, अस्पताल परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जानकारी के अनुसार राजेपुर, कड़कका, अलीगढ़, कुतलूपुर, अंबरपुर समेत आसपास के कई गांवों में बिना मान्यता के क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं, जहां मरीजों का इलाज कर मनमानी फीस वसूली जा रही है।

सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी प्रभारी को विशेष टीम गठित कर ऐसे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शिकायतों के आधार पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बड़ी बात: स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन कर लिया है और जल्द ही क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर झोलाछाप डॉक्टरों एवं अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें