कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

तेज रफ्तार कंटेनर ने टेंपो को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत; चार घायल

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के कुतलुपुर के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करने के दौरान टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया, जहां डॉ. हिमांशु राजपूत ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान लीलापुर उधरनपुर निवासी 70 वर्षीय राधे श्याम पुत्र रामलाल ने दम तोड़ दिया। हादसे में चित्रकूट निवासी रोशनी, अल्लाहगंज निवासी दिव्या, दारापुर निवासी लालाराम, अलीगढ़ निवासी पृथ्वी सिंह, हरिहरपुर निवासी नीलम तथा सोनू भी घायल हुए हैं। सभी यात्री अमृतपुर की ओर से राजेपुर आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेपुर की ओर जा रहा कंटेनर तेज गति से ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान उसने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और यात्री घायल हो गए।

जिला लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे नाती अरविंद कुमार ने बताया कि राधे श्याम अपने परिजनों के साथ फर्रुखाबाद के खिमरा की मड़ैया में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें