कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

डांस कलाकारों को चोर समझ बैठी भीड़, ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइया में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने दो युवकों को संदिग्ध समझकर चोर होने के शक में पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच में कोई आपत्तिजनक तथ्य सामने न आने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद निवासी एक युवक तथा राजेपुर क्षेत्र निवासी उसका साथी गांव के पास एक बिजली के खंभे की रोशनी में तैयार हो रहे थे। दोनों युवक शादी-विवाह एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य युवक भी साइकिल से वहां पहुंच गया।

रात के समय सुनसान स्थान पर युवकों की गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को संदेह हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने दोनों युवकों को चोर समझकर पकड़ लिया। आरोप है कि भीड़ ने दोनों की पिटाई भी कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। इस दौरान एसओजी टीम ने भी उनसे जानकारी जुटाई।

करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में डांस का कार्य करते हैं तथा खुदागंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनकी पहचान और जानकारी का सत्यापन किया गया।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान कोई भी आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया। युवकों की पहचान सत्यापित होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें