कल्पवृक्ष- ब्यूरो रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास को करीब तीन महीने बाद शनिवार को पुलिस प्रशासन ने परिवार के सुपुर्द कर दिया। 17 मार्च को हुए भीषण विस्फोट के बाद सुरक्षा और जांच के मद्देनजर प्रशासन ने भवन को सील कर दिया था।

परिवार के सदस्य अविनाश उर्फ विक्की ने बताया कि प्रशासन द्वारा मकान की चाबी सौंप दी गई है। अब भवन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि आवास को फिर से रहने योग्य बनाया जा सके।
वहीं, फर्रुखाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मकान की मरम्मत के लिए चाबी भवन स्वामी को दे दी गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद परिवार दोबारा आवास में रह सकेगा।
गौरतलब है कि 17 मार्च को हुए विस्फोट के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मकान को सील कर दिया था। घटना के बाद से पूर्व विधायक का परिवार लखनऊ में रह रहा था। अब मकान वापस मिलने के बाद परिवार को राहत मिली है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है।







