कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

इमादपुर सोमवंशी में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी, व्यापारियों में दहशत

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद।

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम इमादपुर सोमवंशी में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने उपदेश पुत्र अनिल सिंह की परचून की दुकान, सतीश की समोसे की दुकान, इकबाल की सब्जी की दुकान तथा झल्लू के खोखे के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों से नकदी के साथ अन्य कीमती सामान भी गायब मिला, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेपुर के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पीड़ित पक्ष ने लायकपुर निवासी एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल संदेह के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक ही रात में चार दुकानों में हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें