कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल; थाने में युवक बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद।

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राई में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल श्यामवीर ने आरोप लगाया कि वह घर से खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और बांका से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल राजेपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर राजेपुर थाने पहुंचे। इसी दौरान घायल पक्ष के नन्हे निवासी राई थाने में मौजूद थे। तेज गर्मी और चोट के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। थाने में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए नन्हे को सरकारी वाहन से राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. प्रमित राजपूत ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम राई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें