कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

लखनऊ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

कल्पवृक्ष ब्यूरो रिपोर्ट-

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में आयोजित अभिनंदन यात्रा ऐतिहासिक और भव्य माहौल के बीच संपन्न हुई। शहर के विभिन्न मार्गों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के संयोजन में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्था और आत्मीयता की व्यापक सराहना हुई।

अभिनंदन यात्रा में गौतम समाज, कायस्थ समाज, पाल समाज, राजभर समाज, पर्वतीय समाज, लोधी समाज, यादव समाज, ब्राह्मण समाज, मराठी समाज, वैश्य समाज, ईसाई समाज, सिंधी समाज, साहू समाज, व्यापारी समाज, अधिवक्ता समाज, सिख एवं पंजाबी समाज, बंगाली समाज, क्षत्रिय समाज, सोनकर समाज, भोजपुरी समाज, पटेल-मौर्य-कुशवाहा समाज, वाल्मीकि समाज, पासी समाज तथा निषाद समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

कई सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने समाज के प्रतीक चिह्न भेंट किए। वहीं मराठी, वैश्य और अन्य सामाजिक संगठनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा लोक कलाकारों के पारंपरिक लोकनृत्यों ने यात्रा को आकर्षण का केंद्र बना दिया।

लोकभवन के बाहर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। क्रेन की सहायता से लगभग 40 फीट ऊंची फूलों की विशाल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस भव्य दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। कई स्थानों पर बुलडोजरों पर खड़े कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे यात्रा का माहौल और भी भव्य एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

स्वागत कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पूरे समय रथ के आगे चलकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा को अनुशासित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अनुशासन, जोश और व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हुई यह अभिनंदन यात्रा राजधानी लखनऊ में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन का प्रभावी प्रदर्शन बनकर सामने आई।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें