कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट, बाइक सवार बदमाश हाईवे पर वारदात कर फरार

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

राजेपुर, फर्रुखाबाद।

थाना राजेपुर क्षेत्र में शनिवार शाम इटावा-बरेली हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के कान से कुंडल छीन लिए। वारदात के बाद बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भुड्डनपुर की मढ़ैया निवासी ब्रजराम राजपूत अपनी पत्नी सोनम और तीन वर्षीय पुत्री मोनिका के साथ हरदोई जनपद के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम खनुआ शंकरपुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे।

शनिवार शाम करीब 4:40 बजे जब परिवार इटावा-बरेली हाईवे पर थाना राजेपुर क्षेत्र के जैनापुर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर बैठी सोनम के कान से कुंडल झपट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

पीड़ित ब्रजराम ने बदमाशों का उजरामऊ तक पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से कुंडल छीने जाने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाईवे पर गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें