कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

राजेपुर थाना परिसर में चला पौधारोपण अभियान, 100 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना राजेपुर परिसर में रविवार को वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में जामुन, बरगद, अमरूद सहित करीब 100 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल करे। यही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे बड़ा योगदान होगा।

उपनिरीक्षक श्याम बाबू ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि गर्मी कम करने, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने तथा जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी सफल होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाए।

पौधारोपण अभियान में थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों एवं महिला कांस्टेबलों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक श्याम बाबू, उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने अभियान के अंत में पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें