कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण अभियान, विधायक सुशील शाक्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद। राजेपुर स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक तथा ग्राम सचिव शिव सिंह के साथ विद्यालय परिसर में करीब एक दर्जन छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए शुद्ध वातावरण का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

विधायक ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें