कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मोहम्मदाबाद नगर इकाई का हुआ गठन, दीपांशु गुप्ता बने नगर अध्यक्ष

कल्पवृक्ष ब्यूरो रिपोर्ट-

फर्रुखाबाद। व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों को मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने के उद्देश्य से रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मोहम्मदाबाद नगर इकाई का गठन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में दीपांशु गुप्ता को मोहम्मदाबाद नगर इकाई का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता ने दीपांशु गुप्ता को नगर अध्यक्ष घोषित करते हुए कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपांशु गुप्ता के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद नगर इकाई और अधिक मजबूत होगी तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मारुति गुप्ता, जिला मंत्री अखिलेश गुप्ता, फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, फर्रुखाबाद नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को पूज्य प्रेमानंद महाराज जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, संगठनात्मक एकता और उत्साह से भरपूर रहा।

अपने संबोधन में दीपांशु गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मोहम्मदाबाद के प्रत्येक व्यापारी के सुख-दुख में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें