कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

तिरपाल डाल रहे बुजुर्ग किसान को पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

थाना राजेपुर क्षेत्र के नगला घाघ (विलालपुर) निवासी 73 वर्षीय किसान राजाराम अपने बेटे सुरजीत के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मक्का लेकर शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी जा रहे थे।

रास्ते में अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। मक्का की फसल को भीगने से बचाने के लिए उन्होंने सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की और उस पर तिरपाल डालने लगे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने राजाराम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर जा गिरे और उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया।

घायल किसान को उनका बेटा सुरजीत तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब छह बजे डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

बेटे सुरजीत ने बताया कि मक्का की फसल बटाई पर की थी और उसे बेचने के लिए मंडी जा रहे थे। बारिश शुरू होने पर फसल बचाने के लिए तिरपाल डाल रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक पल की लापरवाही और तेज रफ्तार ने एक किसान की जिंदगी छीन ली। सड़क किनारे वाहन खड़ा होने पर सावधानी बरतना और गति सीमा का पालन करना ऐसे हादसों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है।

ऐसी ही स्थानीय और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें