कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, दो युवतियों समेत तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर चौराहे पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवतियों समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमापुर चौराहे पर दो युवतियां सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज गति और लापरवाही से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मारते हुए वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल सवार महिला से भी जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

हादसे में 18 वर्षीय राजुल पुत्री सुमेश निवासी अहिलमई, थाना राजेपुर, 19 वर्षीय गंगा पुत्री महिपाल निवासी गोटिया पूर्वी, थाना राजेपुर तथा 22 वर्षीय आशा पुत्री रामभजन निवासी कोला सोता, पोस्ट पिथनापुर, थाना अमृतपुर घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य करा दिया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें