कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर में सड़क किनारे मिले संदिग्ध पशु अवशेष, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क किनारे संदिग्ध पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अवशेषों को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं गौरक्षक दल से जुड़े एक व्यक्ति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार, बिरसिंहपुर निवासी अभय प्रताप, जो गौरक्षक दल से जुड़े हैं, देर रात दौलतपुर चकई मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे पड़े संदिग्ध पशु अवशेषों पर पड़ी, जिन्हें आवारा कुत्ते नोच रहे थे। पास जाकर देखने पर वहां सींग, पैरों की हड्डियां और अन्य अवशेष दिखाई दिए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए थाने भिजवाया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर आलोक कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक दल, विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में थाना राजेपुर पहुंच गए। अधिकारियों और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच मामले को लेकर कई घंटे तक वार्ता हुई।

 

बाद में अभय प्रताप ने थाना राजेपुर में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद अवशेषों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें