कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर अपराधी को मुनादी कर जनपद सीमा से किया बाहर

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने सोमवार को जिला बदर घोषित एक अपराधी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर कर दिया।

पुलिस ने फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर सीमा पर पहुंचकर लाउडस्पीकर से मुनादी कर जिला बदर आदेश की सार्वजनिक घोषणा भी कराई।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम वीरसिंहपुर निवासी मनीष पुत्र जगबहादुर को जिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर घोषित किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में थाना राजेपुर पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामील कराते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और उसे जनपद की सीमा से बाहर कर दिया।

 

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला, कांस्टेबल विनय कुमार एवं चालक रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ आरोपी को रामगंगा पुल स्थित फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर जनपद सीमा तक लेकर पहुंचे।

वहां पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से जिला बदर आदेश की मुनादी कराई, ताकि आमजन को भी प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी मिल सके।
थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित अवधि के दौरान जनपद की सीमा में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अपराधियों, गुंडा तत्वों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें