कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

चाचूपुर से पट्टी दारापुर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। भाजपा सलेमपुर मंडल के तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा सलेमपुर मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत की अध्यक्षता में चाचूपुर से हुआ। तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पट्टी दारापुर तक पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और लोगों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष किए।

 

 

 

 

यात्रा के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए।

 

तिरंगा यात्रा में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, भाजपा जिला मंत्री पंकज पाल, मंडल महामंत्री रमेश सोमवंशी व संजीव अग्निहोत्री, मंडल मीडिया प्रभारी अतुल अग्निहोत्री, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सोमवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इसके अलावा बूथ अध्यक्ष मुकेश राजपूत, तीसरम प्रधान, पट्टी दारापुर के कोटेदार रामलड़ैते, दारापुर बूथ अध्यक्ष विष्णु तथा लालाराम राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

यात्रा के दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य और मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। साथ ही देश की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह नजर आया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें