कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

उचित दर विक्रेताओं के हित में बड़ा फैसला, कमीशन बढ़ने पर राजेपुर में जताया आभार

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। विकासखंड राजेपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के कमीशन को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 किए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने सरकार के फैसले पर आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि का निर्णय उनके हितों के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कमीशन बढ़ने से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें अपने कार्य को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याण और जनसेवा के संकल्प के साथ विभिन्न वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय भी सरकार की इसी नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल और एडीओ पंचायत अजीत पाठक आपूर्ति निरीक्षक नीतेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें