कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म के मामले में युवक पर FIR

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की नानी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में नानी ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव का युवक उसकी नाबालिग नातिन को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नानी की तहरीर के आधार पर 17 अगस्त 2026 को राजेपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 64(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज कराने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें