कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

पूर्वी गोटिया के पास सांड से टकराई डायल 112 की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब दो बजे पूर्वी गोटिया के पास अचानक सड़क पर आए सांड से डायल 112 पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरी खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार डायल 112 की गाड़ी संख्या 5604 कुतलूपुर गांव में विवाद की सूचना पर गई थी। पुलिसकर्मी कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वी गोटिया के पास अचानक एक सांड सड़क पर आ गया। पुलिस वाहन चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वाहन की सांड से जोरदार टक्कर हो गई।

 

टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरी खाई में पलट गया। हादसे में दीवान राजकुमार उम्र 40 वर्ष, सिपाही सुमित उम्र 30 वर्ष, और सिपाही ओमवीर उम्र 30 वर्ष, घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें