कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

महेशपुर मोड़ पर रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, मां-बेटे घायल

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

थाना राजेपुर क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास बुधवार को रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक और उसकी मां को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर राजेपुर थाने में खड़ा करा दिया।

पाली निवासी पारस कुमार पुत्र हरिराम अपनी मां आरुन के साथ पिकअप से ताजिया लेकर अपनी बहन के घर राजपुर जा रहे थे। बताया गया कि फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस बदायूं की ओर से सवारियां लेकर आ रही थी, जबकि पिकअप डाबरी की ओर से जा रही थी। महेशपुर मोड़ के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर में पिकअप चालक पारस कुमार और उनकी मां को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को राजेपुर थाने ले गई।
पिकअप चालक पारस कुमार ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें