कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने डाबरी में किया निरीक्षण

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इटावा-बरेली हाईवे स्थित थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल के आसपास पैदल घूमकर व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों से आयोजन को लेकर जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान आने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की संभावना है। बाढ़ पीड़ितों की बड़ी संख्या में मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें