कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

चार महीने में जीता जनता का भरोसा, तबादले पर बैंड-बाजों के साथ विदा हुए थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना राजेपुर में करीब चार महीने तक थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रहे नागेंद्र सिंह का तबादला मेरापुर थाना कर दिया गया। तबादले की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों में मायूसी छा गई। मंगलवार देर रात हुआ तबादला थाना परिसर में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह को बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को याद किया।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के चार महीने के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता के साथ उनके व्यवहार की पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने कहा कि नागेंद्र सिंह का व्यवहार सभी के प्रति सरल और सहयोगात्मक रहा। उनके साथ काम करने में सभी को अच्छा अनुभव मिला।

विदाई के दौरान थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि राजेपुर में बिताए चार महीने उनके लिए हमेशा यादगार रहेंगे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें पूरा सहयोग और सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि थाना राजेपुर के पुलिसकर्मियों ने भी हर कदम पर उनका सहयोग किया, जिससे जिम्मेदारियों का निर्वहन आसान हुआ।

उन्होंने पुलिसकर्मियों और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राजेपुर से उनका लगाव हमेशा बना रहेगा। तबादले के बाद अब नागेंद्र सिंह मेरापुर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक नजर आया और पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें