रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर
अमृतपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे युवा नेता डॉ. युवराज सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। चाचूपुर गांव में किए गए जनसंपर्क के दौरान उन्हें ग्रामीणों और युवाओं का समर्थन मिला। लोगों ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान सत्यपाल राजपूत, ब्लास्टर, मुनेश्वर, संदीप राजपूत, संजीव, लालू, प्रदीप, मुकेश, जितेंद्र और प्रेमपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने डॉ. युवराज सिंह से आत्मीयता से मुलाकात कर अपने सुख-दुःख साझा किए और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। डॉ. युवराज सिंह ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों और युवाओं के बीच चर्चा है कि अमृतपुर क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए ऊर्जावान और सक्रिय युवा नेतृत्व की जरूरत है। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी को डॉ. युवराज सिंह के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि उनकी सक्रियता, स्पष्ट संवाद और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करने की कोशिश उन्हें युवाओं के बीच अलग पहचान दिला रही है।
डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य केवल राजनीतिक मुलाकात करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को समझना और उनके हक की आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि वह अमृतपुर के विकास और जनता की सेवा के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।
चाचूपुर में हुए जनसंपर्क के बाद क्षेत्र की राजनीति में युवा नेतृत्व को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट किसके हिस्से आता है और अमृतपुर की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ती है।







