कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज ने आलोक कुमार गुप्ता को बनाया फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष

फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज ने संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आलोक कुमार गुप्ता को फर्रुखाबाद जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही वैश्य समाज के लोगों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

संगठन की ओर से आलोक कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने, संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर आलोक कुमार गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को संगठित करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं से सहयोग की अपील भी की।

आलोक कुमार गुप्ता के मनोनयन पर वैश्य समाज के लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फर्रुखाबाद जिले में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज को नई मजबूती मिलेगी और संगठन सामाजिक हित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें