रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला लोहिया अस्पताल से गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पहुंचकर शिविर में लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान कराया। शिविर के दौरान कुल 10 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक किया। रक्तदाताओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मानसिंह राजपूत, डॉ. प्रमित राजपूत, चीफ फार्मासिस्ट बीके मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी, सौरभ सिंह समेत सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।




