कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मानवता की मिसाल: डॉ. उदयराज सिंह ने क्षय रोगियों संग मनाया जन्मदिन,

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर ​

​फर्रुखाबाद। जनपद में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जोगराज हॉस्पिटल द्वारा आयोजित छहमाही सेवा कार्यक्रम इस बार अत्यंत खास रहा। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. युवराज सिंह के पिता एवं जिले के विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उदयराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
​पिछले कई वर्षों की भांति इस बार भी जोगराज हॉस्पिटल में टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच फल, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। जन्मदिन के पावन अवसर पर मरीजों के चेहरे पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

​जनपद में क्षय रोग निवारण अभियान और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में जोगराज हॉस्पिटल का अभूतपूर्व योगदान रहा है। प्रशासनिक सहयोग के साथ अस्पताल द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में मरीजों की मुफ्त स्क्रीनिंग, गहन देखभाल और आवश्यक जांचें उपलब्ध कराकर उन्हें टीबी जैसी घातक बीमारी से मुक्त कराया जा रहा है।

​अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और दरियादिली का परिचय देते हुए डॉ. उदयराज सिंह लगातार जन-स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। क्षय रोगियों के बीच अपना जन्मदिन मनाकर उन्होंने समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है !

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें