कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने की डॉ. युवराज सिंह के जनसेवा कार्यों की सराहना, अमृतपुर के विकास पर हुई गहन चर्चा

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। कानपुर के लोकप्रिय एवं कर्मठ सांसद रमेश अवस्थी जी का जोगराज़ हॉस्पिटल, फर्रुख़ाबाद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने युवाओं में बेहद लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा अपना स्नेहिल मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

सांसद रमेश अवस्थी ने डॉ. युवराज सिंह के पिता एवं सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उदयराज सिंह सहित अन्य परिजनों से भेंट कर कई गंभीर विषयों और क्षेत्र के विकास पर गहन वार्ता की। सांसद रमेश अवस्थी का मूल निवास अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा में होने के कारण, वे इस क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के निवारण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

भेंट के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा की भीषण बाढ़ के दौरान डॉ. युवराज सिंह द्वारा चलाए गए राहत कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए आयोजित मेडिकल कैंपों के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, दवाएं, भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के उनके सेवा भाव की सराहना की।

डॉ. युवराज सिंह ने बताया कि सांसद रमेश अवस्थी के सरल स्वभाव, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण से वे सदैव प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद जी के निरंतर मार्गदर्शन में वह अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनसेवा के लिए पूरी तरह संकल्पित एवं प्रयत्नशील हैं। सांसद जी के आगमन से पूरे परिवार और समर्थकों में उत्साह एवं गर्व का माहौल रहा।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें