रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर/फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने शनिवार को थाना राजेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरों, साइबर हेल्प डेस्क, अपराध बुक, मिशन शक्ति केंद्र समेत विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए

कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और नियमानुसार मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अमृतपुर एसडीएम श्वेता साहू, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे, लेखपाल सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




