कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

कृषि इकाई में घुसा बारिश का पानी, सड़क किनारे बैठने को मजबूर कर्मचारी

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। पिछले 48 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश ने राजेपुर कृषि इकाई की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परिसर में बारिश का पानी भर गया है। इससे कृषि इकाई में रखे बीज और दवाइयों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कर्मचारी कार्यालय के बजाय सड़क किनारे कुर्सियां डालकर बैठने को मजबूर हैं।

कृषि इकाई में तैनात कर्मचारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के बाद पूरे परिसर में पानी भर गया है। जलभराव के कारण यहां रखा बीज खराब होने की कगार पर पहुंच गया है, जबकि दवाइयों के डिब्बे भी पानी और नमी की चपेट में आने से सड़ने लगे हैं। परिसर में पानी भरा होने के कारण कर्मचारियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।

कर्मचारियों का कहना है कि बारिश होते ही कृषि इकाई परिसर में पानी जमा हो जाता है और कई घंटे तक निकासी नहीं हो पाती। इससे सरकारी कृषि सामग्री के नुकसान की आशंका बनी हुई है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान परिसर में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें