कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में जनता के द्वार पहुंचेगी सियासत: डॉ. अरविंद गुप्ता का विज़न, हर गांव-मोहल्ले में खुल रहे 100 जनता संवाद केंद्र

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर।

फर्रुखाबाद। चुनाव जीतने के बाद जनता को अपने काम कराने के लिए जनप्रतिनिधियों के दरवाजे न नापने पड़ें, इसी परंपरा और व्यवस्था को बदलने के संकल्प के साथ विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

फर्रुखाबाद के समग्र विकास और जन-जन से सीधा जुड़ाव स्थापित करने के उद्देश्य से पार्टी ने क्षेत्र में 100 कार्यालय खोलने का बड़ा लक्ष्य रखा है, जिनमें से आधा दर्जन कार्यालयों का संचालन शुरू भी हो चुका है।

 

इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम चांदपुर में नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद ये कार्यालय जनता से सीधे संवाद का प्रमुख केंद्र बनेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य जनता के विधायक से जुड़े कार्यों को उनके घर, मोहल्ले और गांव में ही गंभीरता से पूरा कराना है, ताकि लोगों को भटकना न पड़े।

ग्राम चांदपुर कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने एडवोकेट चक्रलाल को प्रभारी नियुक्त किया कार्यालय प्रभारी को ग्रामीणों से निरंतर संवाद बनाए रखने, विचार-गोष्ठियों का आयोजन करने और क्षेत्र में जरूरतमंदों को मेडिकल किट वितरण का जिम्मा सौंपा गया।

डॉ. अरविंद गुप्ता का यह प्रयास न केवल राजनीति की पुरानी परिपाटी को चुनौती दे रहा है, बल्कि फर्रुखाबाद में भविष्य के सुलभ और जवाबदेह जनप्रतिनिधत्व की एक नई मिसाल भी कायम कर रहा है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें