रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर/फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नगला हुसा निवासी सचिन कुशवाहा (पुत्र मलिखान) के रूप में हुई।

बताया गया कि सचिन बाइक से कहीं जा रहे थे। जमापुर चौराहे के पास उनकी बाइक की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही जमापुर में रहने वाले उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों के पहुंचने से घर और घटनास्थल का माहौल गमगीन हो गया।




