कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर में सेवा संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत, बड़नगर से काशी तक निकली युवा मोर्चा की यात्रा में युवाओं ने लिया सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (#जन्मभूमि से #कर्मभूमि) के तहत गुजरात के बड़नगर से फर्रुखाबाद होते हुए काशी जा रही युवा मोर्चा की यात्रा का गुरुवार को राजेपुर ब्लॉक सीमा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया यात्रा के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साह के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।

यात्रा में शामिल युवाओं के जोश और सेवा व राष्ट्रहित के प्रति संकल्प ने माहौल में उत्साह भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य भैया पंडित, पिंटू सोमवंशी, धर्मेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, सुबोध सिंह, राजन ठाकुर और आदित्य कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।

यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राजीव पांडेय, एसआई अरविंद अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें