कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मानदेय बढ़ाने की मांग पर आशा संगिनियों का कार्य बहिष्कार, 1 से 15 अक्टूबर तक काम से विरत रहेंगी, 5 को लखनऊ में उठाएंगी मांग

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा एवं आशा संगिनियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और काम के बढ़ते दबाव के बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय पर्याप्त नहीं है। लंबे समय से मांग उठाने के बाद भी अपेक्षित निर्णय न होने पर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

आशा संगिनियों ने बताया कि एक से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही पांच अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद मानदेय में उचित वृद्धि नहीं की जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों से मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि किए जाने और मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान पूजा, अमीना खानम, सावित्री कुशवाहा, रिंका, मांगनी, सीता, गीता और शाहिना समेत अन्य आशा एवं आशा संगिनियां मौजूद रहीं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें