कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला सड़क पर पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला लोहिया अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी राजीव पांडेय और उपनिरीक्षक महेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हुई थी। वाहन की तलाश के साथ महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें