कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मानदेय बढ़ाने की मांग पर दूसरे दिन भी धरने पर आशा कार्यकर्ता, 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार का ऐलान, पांच को लखनऊ पहुंचकर अधिकारियों के सामने रखेंगी मांग

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांगों का जल्द समाधान किए जाने की मांग की।

आशा संगिनी पूजा ने बताया कि एक अक्टूबर से शुरू हुआ धरना 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। पांच अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर उच्च अधिकारियों के सामने भी अपनी मांगें रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों में जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय मेहनत और बढ़ती महंगाई के अनुरूप पर्याप्त नहीं है।

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी के साथ कार्य की समय सीमा निर्धारित करने की मांग की। उनका कहना है कि उन्हें दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है और कई बार अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी जाती हैं। इससे काम का दबाव बढ़ता है और निजी व पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। धरने में पूजा, अमीना खानम, सावित्री कुशवाहा, रिंका, मांगनी, सीता, गीता और शाहिना समेत अन्य आशा कार्यकर्ता व संगिनियां मौजूद रहीं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें