कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र और ग्राम पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को अमृतपुर तहसील क्षेत्र के राजेपुर विकासखंड के ग्राम शेराखार कोटिया स्थित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र और कमालुद्दीनपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, कचरा निस्तारण और ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शेराखार कोटिया में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण कराने तथा नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए कचरे का नियमित संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का प्रभावी संचालन जरूरी है। साथ ही केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

इसके बाद डीएम ने कमालुद्दीनपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव और पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिवालय को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी केंद्र बनाया जाए। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से समय पर उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ग्राम पंचायत कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करने पर जोर दिया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें