कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

जमापुर के पास डंपर-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर के पास इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार देर शाम डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच बाइक सवार युवक आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान गांधी गांव निवासी मोहन जाटव (31) पुत्र रामचरन जाटव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

उपनिरीक्षक महेश सिंह ने बताया कि डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के दौरान बाइक सवार दोनों वाहनों के बीच आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें