रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता
फर्रुखाबाद: विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता का फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में जनता संवाद केंद्र खोलने का अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में ग्रामीण अंचल को मजबूत करते हुए ग्राम सोता बहादुरपुर में चौदहवें ‘जनता संवाद केंद्र’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता छोटू भैया को जनता संवाद केंद्र का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

संबोधन के दौरान डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि जनता संवाद केंद्र केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि विप्लव पार्टी हर गरीब, किसान, युवा और मजदूर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हर वर्ग का मिल रहा ऐतिहासिक समर्थन फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. अरविंद गुप्ता को समाज के हर वर्ग और हर समुदाय से निरंतर व्यापक समर्थन मिल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका यह जन-संवाद मॉडल जनता के साथ सीधा जुड़ाव स्थापित कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में गूंज रहे “फर्रुखाबाद की जय” के नारे ने पूरे जनपद की राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है।
इस अभियान के जरिए पार्टी न केवल स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठा रही है, बल्कि जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम कर रही है। संवाद केंद्रों के माध्यम से पार्टी की नीतियां घर-घर तक पहुंच रही हैं, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
इस दौरान छोटू भैया बीडीसी, मेराज,किसबार अली,इमरान भाई, बिलाल भाई, अखलाद भाई,हरीश अली,जावेद भाई ,अब्बास भाई, पिंटू भाई,शमीम भाई, बहिद मौजूद रहे।




