रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना राजेपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम डबरी तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डबरी तिराहे पर सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा और कारतूस लेकर राजेपुर की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पीले थैले से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पकड़े गए युवक की पहचान राहुल (22) पुत्र लालाराम, निवासी अलीगढ़, थाना राजेपुर, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।




