कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर राठौरी में निकली भव्य शिव बारात, अघोरी तांडव और भोलेनाथ की झांकी ने मोहा भक्तों का मन

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर राठौरी में गुरुवार शाम आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से भव्य शिव बारात निकाली गई। शाम करीब 6 बजे शुरू हुई इस शिव बारात में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति के जयकारों के बीच शिव बारात धूमधाम से निकाली गई।

शिव बारात में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। वहीं, अघोरी तांडव की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बारात में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए और पूरा माहौल शिवमय हो गया।

इस भव्य आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित शिव बारात ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना दिया।

हर-हर महादेव!

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें