कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मकान के बरामदे में नीम के पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के पट्टी दारापुर गांव में देर रात एक 21 वर्षीय युवक ने अपने मकान के बरामदे में नीम के पेड़ पर अंगोछे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक को फंदे से उतारकर परिजन आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पट्टी दारापुर निवासी आकाश पुत्र विजयपाल (21) के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां प्रेम देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल बन गया।

अस्पताल से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें