कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना राजेपुर क्षेत्र में हरिहरपुर आईटीआई कॉलेज के पास खड़ी पिकअप में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अमृतपुर थाना क्षेत्र के भावनपुर निवासी रविंद्र पुत्र रामसेवक कुतलूपुर में अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हरिहरपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी राजेपुर भिजवाया। वहां चिकित्सक डॉ. प्रमित राजपूत ने परीक्षण के बाद रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी पिकअप में बाइक सवार पीछे से जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें