रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर एसवीएन ग्लोबल स्कूल खानपुर में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें सजाईं। खाने-पीने के व्यंजनों, खेलकूद और हस्तकला से जुड़ी स्टॉलों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर अवनीश सिंह ने की। प्रिंसिपल डोली सिंह, मैनेजर विजय सिंह एवं कोऑर्डिनेटर वैष्णवी चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।

बाल मेले में बच्चों ने स्वयं विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। अभिभावकों ने भी मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मेले के अंत में दुकान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें सानवी ने प्रथम, ध्रुव चौहान ने द्वितीय तथा नम्रता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक आलोक मिश्रा, अभिषेक तिवारी, प्रिया कटियार, शिवांगी, रोशनी, श्रद्धा, शिवा, प्रज्ञा, निर्वेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं अभिभावकों में विपिन, सागर, शिवा, अविरल, मुकेश सोलंकी और धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में डायरेक्टर अवनीश सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।



