कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल: बाल दिवस पर अमृतपुर के युवाओं को मिला निशुल्क करियर और डिजिटल कौशल का मार्गदर्शन

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद: बाल दिवस के अवसर पर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह ने क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा देने के लिए एक बड़ी सौगात दी है। राजेपुर स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में ‘सपनों को दो सही दिशा’ अभियान के तहत निशुल्क करियर काउंसलिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।

इस विशेष कार्यशाला के दौरान जेईई (JEE) और नीट (NEET) की तैयारी के लिए प्रसिद्ध आचार्य इंस्टिट्यूट के शशांक सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम उपस्थित रही, जिसने विद्यार्थियों का अनमोल मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, करियर काउंसलिंग, सिविल सर्विसेज, मेडिकल, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संपूर्ण जानकारी दी गई।

डॉ. युवराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच मिलने की आवश्यकता है। सही दिशा मिलने पर यहाँ के युवा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। ‘रामा एड वर्क्स’ के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में स्कैम से बचने और सुरक्षित डिजिटल भविष्य बनाने के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस पहल से विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान युवाओं ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और #सपनों_को_दो_सही_दिशा के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। डॉ. युवराज सिंह के इस प्रेरणादायक प्रयास से क्षेत्र के युवाओं को एक नई राह और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का बड़ा अवसर मिला है।

इस दौरान रामशंकर यादव जी (पूर्व प्रधानाध्यापक), महेश सिंह (पूर्व प्रधानाध्यापक), प्रभाकर (प्रधान), शशांक शेखर सिंह (आचार्य इंडस्ट्रीज), शिवेंद्र सिंह जी, रामसनेही,सत्यम, कुलदीप यादव, विवेक सिंह राठौर, ब्रजनंदन सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजीव तिवारी धर्मेंद्र सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment