रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता
फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में विप्लव पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र में एक तूफानी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई है।

विधानसभा क्षेत्र में कुल 100 कार्यालयों के उद्घाटन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए, पार्टी ने मात्र एक ही दिन के भीतर पांच नए जन संवाद केंद्रों का उद्घाटन किया। इन सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनता और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

उद्घाटनों के दौरान डॉ. अरविंद गुप्ता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए विधायकों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य के तहत इन जन संवाद केंद्रों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके विधायक बनते ही यही जन संवाद केंद्र ‘जनता समाधान केंद्र’ के रूप में कार्य करने लगेंगे, जहां त्वरित राहत और सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के तहत विभिन्न गांवों में प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं:
हथियापुर: यहां जन संवाद केंद्र का उद्घाटन कर नंदेश गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र गुप्ता, अर्जुन, अमन, गगन और शिवम आदि उपस्थित रहे।
बरौन: ठाकुर अशोक सिंह को प्रभारी बनाया गया। इस दौरान डॉ. सुरेश, गोविंद सिंह, पंचम शंख, सुनील, अनिल और सुनील राठौर मौजूद रहे।
ग्राम महलई: विनीत कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनके साथ सुमित, अमित, अजीत, अमन और प्रदीप आदि समर्थक मौजूद रहे।
ग्राम महमदपुर करसान: वरुण कुमार राजपूत को प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर देवदार, हरिराम, अरविंद, ब्रह्मानंद, नरेश चंद्र और पंकज आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विप्लव पार्टी के इस जन-कल्याणकारी विजन और ताबड़तोड़ अभियानों से क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।जनता में डॉक्टर अरविंद गुप्ता की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है, उनकी स्पष्ट और खरी बातों को जनता पसंद कर रही है



